July 27, 2024
बिजनेसराष्ट्रीय

अडानी को पछाड़ कर अंबानी आगे

मुकेश अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपये के साथ फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

उन्होंने अदाणी ग्रुप के गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया जो पिछले साल सबसे अमीर भारतीय थे। इस दौरान अंबानी की संपत्ति में 2 प्रतिशत बढ़ी है।

इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार अदाणी की संपत्ति 57 प्रतिशत गिरकर 4.74 लाख करोड़ रुपये रह गई है, इस गिरावट का मुख्य कारण हिंडनबर्ग रिपोर्ट को माना जा रहा है। पिछले साल अंबानी और अडानी की संपत्ति के बीच बड़ा अंतर था लेकिन अब अंबानी 3.3 लाख करोड़ का बड़ा फर्क कर चुके हैं।

सूची में शीर्ष 10 सबसे अमीर भारतीयों में से आठ ने 2023 में संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की। जिनकी नेट वर्थ कम हुई उनमें अडानी और राधाकिशन दमानी ही हैं.

सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला 2.78 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ तीसरे सबसे धनी भारतीय घोषित किए गए हैं।